दोस्तो मैं ना ही कोई लेखक हूँ, ना ही कोई कथाकार, ना ही कोई उपन्यासकार, ना ही कोई रचनाकार । हम चलेंगे उन गलियों, उन मोहल्लों, उन चौपालों में जहां हमने सुख, दुख, खुशी, गम, कसक, हास्य, व्यंग्य, चुटकले, आवेश, टीस, क्रोध, उल्लास, डॉट, डपट, उछलकूद, जीत, हार, सब कुछ साँझा करा था सब कुछ जिया था यारों, दोस्तों, परिवारों के साथ-साथ। इन्हीं लम्हों की यादों और दिल की बातों का ठिकाना हैं - गली + यारा = गलियारा

हर कहानी का अपना एक गलियारा।

Search

पंबन ब्रिज से दक्षिण भारत (कन्याकुमारी) की रोमांचक यात्रा (Thrilling Travel from Pamban Bridge to Kanyakumari)

Share
पंबन ब्रिज से दक्षिण भारत (कन्याकुमारी) की रोमांचक यात्रा (Thrilling Travel from Pamban Bridge to Kanyakumari)

 

पंबन ब्रिज से दक्षिण भारत (कन्याकुमारी) की रोमांचक यात्रा (Thrilling Travel from Pamban Bridge to Kanyakumari) 

दक्षिण भारत की यात्रा काफी लंबे समय से स्थगित थी , अतः सोचा कि वहाँ की यात्रा रोमांचक और धार्मिक दोनों तरीके से कर ली जाए । दूर की यात्रा होने की वजह से यह सोचा गया कि किसी ट्रैवल एजेंसी की सहायता ले ली जाए ताकि समय का सही से सदुपयोग हो और यात्रा आरामदायक भी हो जाए। ऐसे में शार्प ट्रैवल, दिल्ली (Sharp  Travels India Limited - Delhi) की मदद ली गई जिन्होंने काफी बातचीत और विचार विमर्श के बाद, हमारे हिसाब से रहन सहन और घूमने के स्थान तय करके हमें एक 5/6 दिनों का यात्रा कार्यक्रम (Itinerary) बनाकर भेज दिया।इसी के आधार पर हमनें दिल्ली से मदुरै की सुबह जल्दी की फ्लाइट बुक कर दी थी। 1 नवम्बर 2025 को हमनें ऑफिस से घर आकर यात्रा की सारी पैकिंग कर ली ।

2 नवम्बर 2025

सुबह जल्दी एयरपोर्ट पहुंचकर 5 बजे की फ्लाइट ले ली । मदुरै में राजेश (टैक्सी ड्राइवर) एयरपोर्ट पर उपलब्ध था जो सीधे हमें होटल ले गया । पोपी’ज होटल सुन्दर और सुविधाजनक था, नाश्ता वगैरह करके हम मदुरई की यात्रा पर निकल पड़े । सबसे पहले सबसे मशहूर मीनाक्षी टेम्पल गए जहां राजेश ने मंदिर से पहले एक तरफ गाड़ी लगा दी । हमनें मंदिर के बाहर जूते चप्पल की जगह पर उन्हे खोल कर टोकन ले लिया । मंदिर के चारों दिशाओं में चार प्रवेश द्वार जिन पर देवी देवताओं, जानवरों, संतों की कृतियाँ है, जो काफी रंगीन और खूबसूरत हैं । यह मंदिर माता मीनाक्षी जो माँ पार्वती का रूप है उनको और शिव जी को समर्पित है। अंदर कैमरा और मोबाईल ले जाना मना है । हमनें बाहर से ही प्रसाद , फूल ले लिए । मंदिर में लगभग 1000 स्तम्भ है जिन पर द्रविड शैली की नक्काशी है , जो बहुत सुंदर है । मंदिर में माता रानी और शिव जी के दर्शन किए, विशाल ऊंचा मंदिर और फिर आस पास मार्केट । लौटने में जूते चप्पल ढूँढने में मुश्किल हुई अतः ध्यान रखें कि हमने चप्पल किस दिशा के द्वार के पास खोली हैं।

वहाँ से हम चल दिए – तिरुमलई नायक पैलेस - इसका निर्माण मदुरै के राजा तिरुमाला नायक ने 16 वीं शताब्दी में करवाया था। कहा जाता है कि इसके निर्माण में मुख्य योगदान इटली के एक वास्तुकार का था। इसी वजह से आप जब इसकी भव्यता, नक्काशी, इमारत को देखते हैं तो आपको द्रविड़ इतालवी वास्तुकला का संगम महसूस होता है। अंग्रेजों ने इसका विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए भी उपयोग किया और उसके बाद 1970 तक इसका उपयोग जिला न्यायालय के लिए भी किया गया। शाम को यहाँ लाइट एण्ड साउन्ड शो होता है जिसमें राजा के जीवन और उनके मदुरै में शासन के बारे में बताया जाता हैं। (फोटो नीचे देखें)

%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B8%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.19.08%20AM.jpeg
यूँ तो मदुरै मंदिरों का शहर हैं परंतु इसके बाद हम चल दिए योग नरसिम्हा पेरुमल मंदिर जो मदुरै से लगभग 8 किलोमीटर दूर है और जो विष्णु भगवान के शक्तिशाली अवतार भगवान नरसिम्हा जी को समर्पित है। पहाड़ी को काटकर बनाया गया यह एक गुफा मंदिर है, पहाड़ी की चढ़ाई मनोरम है। सामने तालाब है जहाँ आप मछलियों को दाना डाल सकते है। बाहर एक सज्जन सजीव चित्रकारी करते हुये मिले। 
Painting%20temple%20Image%202026-09-29%20at%209.16.49%20AM.jpeg

3 नवम्बर 2025

अगले दिन बुफ़े ब्रेकफास्ट करके हम लोग टेक्सी से निकल गए रामेश्वरम के लिए । रास्ते में हम चाय आदि के लिए भी रुके । रास्ते में दिशा निर्देश और अन्य बोर्डस स्थानीय भाषा में है। दोपहर को एक जगह रेस्टोरेंट में खाने के लिए रुके, काफी भीड़ थी । हमने अपनी आदत के अनुसार चपाती, आलू गोभी की सब्जी, दाल, इत्यादि बोल दिया। वहाँ बैठे अधिकतर सभी लोग साउथ इंडियन थाली खा रहे थे। आलू गोभी की रेशेदार सब्जी को देखते ही माथा ठनक गया, और हमें दाल के साथ खाना खाना पड़ा । लगा कि गलत ऑर्डर कर दिया गया और समझ आया कि आप यहाँ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ लीजिए। 

दोस्तों (विशेशतौर पर अभिषेक जी - पी एन बी) से दक्षिण की यात्रा के बारे में जब भी अनुभव साझा किया तो उन्होनें बताया की पंबन ब्रिज देखने और महसूस करने की रोमांचक जगह है, समंदर के ऊपर बहुत लंबा पुल जो दोनों तरफ से खुला हुआ, केवल एक पटरी पर ट्रेन चल रही है, दोनों तरफ का दृश्य आपकी धड़कने बढ़ाने के लिए काफी है। टेक्सी रामेश्वरम से पहले आने वाले पंबन ब्रिज के सड़क वाले पुल पर आ गई थी , जहां से दोनों तरफ समंदर का नजारा बहुत खूबसूरत है, एक तरफ रेलवे का ऐतिहासिक ब्रिज है। मन में इच्छा हुई कि ट्रेन का सफर रेलवे ब्रिज के ऊपर से किया जाए जो दोस्तों ने बताया था । परन्तु चेक करने पर पता चला कि इस समय मदुरई की दिशा से रामेश्वरम के लिए कोई पेसेन्जर ट्रेन नहीं है। हाँ , लेकिन इसी समय पंबन रेलवे पुल के ऊपर से एक ट्रेन जा रही थी और नए एवं पुराने पुल को देखना अद्भुत था (फोटो नीचे देखें  

%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%AC%E0%A4%A8%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9C%20%E0%A4%A6%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%209.09.33%20AM%20(1).jpeg

पंबन ब्रिज पार करने के बाद, हम रामेश्वरम लगभग दो बजे के आस पास पहुँच गए । चलते हुये रास्ते में हमने देखा ऐसी शख्सियत का घर जिनके आगे सम्मान, श्रद्धा और इज्जत से सिर झुक जाता हैं, जी हाँ, मैँ बात कर रहा हूँ भारत के श्री ए पी जे अब्दुल कलाम जी की, उनके व्यक्तितव से मेल खाता उनका साधारण घर (फोटो नीचे देखे) जहां उनकी तस्वीरें , पुरस्कार आदि रखे हैं। थोड़ी दूर पर उनका म्यूज़ीअम भी है जहाँ उनके योगदान , देश सेवा की तस्वीरें, अवॉर्ड, मेडल आदि हैं। 

%E0%A4%A6%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%98%E0%A4%B0%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.20.18%20AM.jpeg

इसके बाद हम चले गए भारत के दक्षिणी छोर के लिए जहां से श्रीलंका महज 18-20 किलोमीटर रह जाता है यानि धनुषकोडी के लिए, जिसके एक तरफ बंगाल की खाड़ी और एक तरफ हिन्द महासागर और अंत में उनका मिलन। रामेश्वरम से यहाँ तक का यात्रा मार्ग बहुत सुहावना है। कहते है की कभी यहाँ पर रेल्वे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल आदि के साथ एक बसा हुआ चलता फिरता शहर था और यहाँ से सीलोंन (श्रीलंका) और अन्य देशों के लिए जल मार्ग आसान और सुगम था और व्यापारिक गतिविधियों के लिए उत्तम भी था । लेकिन 1964 में आए समुद्री तूफान ने पूरा शहर बर्बाद कर दिया और बर्बादी के कुछ बचे खुचे निशान आज भी कहीं कहीं मिल जाते हैं जिन्हें देख कर दुख लगता है और मन काँप जाता है उस मंजर को याद करके। धनुषकोडी का अर्थ धनुष की नोक है और कहा जाता है कि यहीं पर श्री भगवान राम ने अपने सैनिकों को धनुष की नोक की तरफ इशारा करते हुये समुद्र पर पुल बनाने के लिए कहा था। कहा जाता है कि यही से राम सेतु का प्रारंभ हुआ था परन्तु प्राकृतिक आपदाओं के कारण अब यह समुद्र में डूब गया हैं। इस छोर का नजारा अद्भुत है चारों तरफ नीला विस्तृत खुला आसमान और बिना छोर का दूर तक फैला हुआ नीला समंदर, दोनों किसी अनजान जगह पर मिलते हुये , हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुये। अशोक स्तम्भ के साथ बना हुआ भारत का आखिरी पड़ाव, आखिरी सीमा।पहले चले गए हिंदुस्तान का आखिरी किनारा /सीमा देखने, जहां पर आपके मोबाईल में मैसेज आ जाएगा एयरटेल की तरफ से कि हम आपका श्रीलंका में स्वागत करते है मतलब वहाँ शायद श्रीलंका के टॉवर सिग्नल कैच करने लगते है। वहाँ आप दूरबीन से श्रीलंका के कुछ दृश्य ,दीवार आदि देख सकते है । आस पास छोटे छोटे स्टॉल लगे हुये है, मुझे सबसे ज्यादा पसंद अनानास की लंबी लंबी फाँके, जो पेट के लिए फायदेमंद और स्वादिष्ट, खाना सही लगा। आस पास राम जी और हनुमान जी के मंदिर भी हैं। 

Last%20Point%20Ram%20setu%202026-09-29%20at%209.09.33%20AM%20(4).jpeg
%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A5%81%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.21.52%20AM.jpeg
                                                                       भारत का अंतिम छोर (धनुषकोडी ) 
वहाँ से हम आ गए रामेश्वर मंदिर के पीछे की तरफ जहां समंदर है और जहाँ परंपरा के हिसाब से आपको स्नान करना होता है । हमनें भी वहाँ स्नान किया और चल पड़े मंदिर की तरफ । टिकट लेकर आप लाइन में लग जाइए ताकि आप 22 कुंडों का स्नान कर सके । पहले से वहाँ हर कुंड पर पंडित जी है जो हर कुंड से बाल्टी से पानी निकालकर आपके ऊपर डालते है स्नान हेतु । यह अनोखा स्नान है और बड़ा अच्छा भी लगता है। फिर आप कपड़े बदलकर मंदिर के मुख्य प्रांगण में दर्शन के लिए लाइन में लग सकते है। अंदर की कलाकृतियाँ और मूर्तियाँ देखने लायक है । मुख्य शिवलिंग के दर्शन दूर से और थोड़े अंधकारमय वातावरण में होते है जहाँ  दीपक की मंदिम रोशनी ध्यान की एकाग्रता में मदद कर रही थी। कहते है श्री राम जी ने यहीं आकार शिव भगवान की स्तुति और आराधना की थी। मंदिर के अंदर गलियारे की नक्काशी और वास्तुकला देखने लायक हैं ।
%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B6%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.22.22%20AM%20(1).jpeg

%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%202%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.24.39%20AM.jpeg

%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%201%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.24.03%20AM.jpeg

                                                                              रामेश्वरम मंदिर के दर्शन 

मंदिर के बाहर खाने पीने, जूस , सामान आदि की दुकानें हैं। मंदिर से निकल कर दिमाग सुबह ट्रेन से पंबन ब्रिज की यात्रा करने के लिए कसमसाने लगा। होटल आकार खाना खाया जो कि स्वादिष्ट था । रेलवे की समय सारिणी देखी तो पता चला की सुबह 5.40 बजे रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से ट्रेन है। हमारे होटल विन्यागा बाय  पापीस से रेलवे स्टेशन महज 150 मीटर की दूरी पर है यह हमारे लिए हौंसला बढ़ाने वाली बात थी। एहतियात के तौर पर हमनें राजेश को भी बोल दिया कि सुबह जल्दी उठ जाना और यह प्रोग्राम तय हुआ कि हम रामेश्वरम से मंडपम तक रेलवे की यात्रा करेंगे और चूंकि रेलवे स्टेशन ऑन रोड ही है तो वहाँ राजेश गाड़ी ले कर आ जाएगा ताकि हम वापिस उनके साथ रामेश्वरम होटल आ जाएंगे।

4 नवम्बर 2025

सुबह जल्दी उठकर हम निकल गए रेलवे स्टेशन के लिए पैदल ही। हम काफी जल्दी स्टेशन पहुँच गए और टिकट ले ली, छोटा सा साफ सुथरा रेलवे स्टेशन, पेसेन्जर ट्रेन नंबर 06652 रामेश्वरम से मदुरई के लिए चल पड़ी सुबह के 5.40 पर, अगला स्टेशन था पंबन जंक्शन जो कि समंदर से कुछ पहले या यूं कहे कि पंबन ब्रिज से पहले। उसके बाद शुरू होती है वो रोमांचक यात्रा जिसकी बड़ी तमन्ना थी । चारों तरफ लंबा समंदर और बीच में पतले से पुल पर चलती हुई हमारी रेलगाड़ी, काफी थूक थूक वाली यात्रा छुक छुक  में। दोनों तरफ दूर तक नीला समंदर , ऊपर नीला आसमान, तेज हवा के झोंकें, पानी को बोट वाला अहसास मगर कुछ डरावना, बेहद रोमांचक। तभी समझ में आया कि पुराना पुल जिसके दोनों तरफ कोई बेरिकेडिंग नहीं थी अब बंद हो गया हैं। साथ में बैठे एक परिवार से पता चला कि वो इसी ट्रेन से मदुरई जा रहे है जहां ट्रेन लगभग 9.30 पहुंचेगी। यात्रा का यह विकल्प भी हमें अच्छा लगा । थोड़ी देर बाद आया मंडपम स्टेशन, आधे घंटे का यह सफर कब खत्म हो गया पता ही नहीं चला लेकिन इसका रोमांचकारी अनुभव अलग ही था जो जिंदगी भर याद रहेगा। कई फिल्मों की शूटिंग का गवाह है यह पंबन ब्रिज। 

%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%AC%E0%A4%A8%20%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2%20%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.24.57%20AM.jpeg

रेलवे स्टेशन के बाहर निकले तो देखा राजेश प्रतीक्षा कर रहा था। टैक्सी से हम सड़क यात्रा सूर्योदय के साथ पंबन ब्रिज पार करते हुये रामेश्वरम होटल पर आ गए। 

%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%AC%E0%A4%A8%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.25.37%20AM.jpeg
नाश्ता बुफ़े में लगा था जहां बहुत स्वादिष्ट साउथ इंडियन इडली, डोसा, दाल के पकोड़े थे और साथ में जूस, चाय और कॉफी। फिर हम निकल पड़े अपने अगले पड़ाव के लिए यानि कन्याकुमारी के लिए। रास्ते में तुटिकॉरन शहर भी आता है जो मोतियों का शहर कहलाता है। 
  रास्ते में नमक की खेती के दृश्य - एकदम अलग नजारा हमारे यहाँ की खेती से बिल्कुल जुदा (फोटो नीचे देखें )। 
%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A5%80%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%209.09.33%20AM%20(3).jpeg

                                                     लगभग चार बजे कन्याकुमारी के दर्शन (फोटो नीचे देखें )  

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%A6%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.27.23%20AM.jpeg
 

बचपन में सरिता आदि किताबें पढ़ते समय विवेकानंद रॉक टेम्पल के दृश्य देखे थे सो चाहत थी कि एक बार भारत के उस आखिरी मुकाम को भी देखा जाये। कन्याकुमारी पहुँचकर हमने विवेकानंद रॉक मेमोरियल  के लिए फेरी का टिकट लिया और सफर की शुरुआत की। 
 

 

 

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.26.18%20AM.jpeg

हम टिकट लेकर और कुछ सीढ़ियाँ चढ़कर विवेकानंद रॉक स्मारक के दर्शन के लिए पहुँच गए जहाँ स्वामी विवेकानंद जी ने ध्यान किया था । स्थानीय मान्यता यह भी है कि यहाँ पर कन्याकुमारी देवी के रूप में माता पार्वती ने तपस्या की थी । सागर की लहरों के बीच आप आँखें मूदकर कुछ लंबी गहरी साँसे लेकर थोड़े समय के लिए शांत चित बैठ सकते है, आपको अच्छा महसूस होगा। यहीं से शीशे का ब्रिज पार करके दूसरी चट्टान पर संत थिरुवल्लुवर  की विशाल मूर्ति जो की तमिल भाषा के एक महान और अत्यंत प्रतिष्ठित दार्शनिक और कवि है, के दर्शन किए । 

इस यात्रा के बाद हम निकल गए कन्याकुमारी के सबसे खूबसूरत सूर्यास्त को देखने के लिए और किनारे पर बैठकर , पता चला कि कन्याकुमारी का सूर्यास्त इतना खूबसूरत क्यों कहा जाता है (नीचे फोटो देखकर महसूस करें)।  

%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%201%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.27.44%20AM.jpeg

 %E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%203%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.28.15%20AM.jpeg

%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%204%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.28.32%20AM.jpeg

                                                               कन्याकुमारी सूर्यास्त एक - नजारें अनेक 

हमने कन्याकुमारी के लघु मार्केट में कुछ मसालें इत्यादि खरीदें तो अच्छा लगा। रात्रि का नजारा कुछ अलग था (फोटो नीचे देखें)। हमारा होटल गोपीनिवास ग्रांड पास में ही था ।
 

%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%A3%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20WhatsApp%20Image%202026-09-29%20at%208.28.53%20AM.jpeg


सुबह उठकर होटल से दाहिनी तरफ जाकर खुली सड़क पर चाय पीने का लुत्फ अलग था और हमारे साथी कव्वों को बिस्किट खिलाने का मजा भी अलग है। होटल में दक्षिण भारतीय नाश्ता करके हम चल दिए आगे की दक्षिण भारत यात्रा के लिए।  

दोस्तों जुड़े रहिएगा यात्रा अभी बाकी है, आपको पता चलेगा कि केरल को स्वर्ग क्यों कहा जाता है, हम चलेंगे उन महलों, समुद्र के किनारों और उन अद्भुत जगहों पर जहाँ समय ठहर जाता है। 

 

तब तक के लिए अभिवादन । 
 



 

 

 

 


 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Continue reading

More from this story

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy